
अशाेेेक यादव, लखनऊ। देश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या शनिवार की रात तक सवा पांच लाख के पार पहुंच गयी लेकिन इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की दर भी निरंतर बढ़ती ही जा रही है। देश में आज संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 58.53 फीसदी हो गयी जबकि मृत्यु दर महज 3.04 प्रतिशत रही।
‘कोविड19इंडियाडॉटओआरजी’ के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 527738 मामलों की आज रात तक पुष्टि हो चुकी है जबकि सुबह यह संख्या 508953 थी। अब तक कुल 308928 मरीज स्वस्थ हुये हैं जबकि करीब 16088 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अन्य 202644 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
केंद्रीय चिकित्सा अनुसंधार परिषद ने शनिवार को बताया कि इस दौरान देश में कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1026 हो गयी है। इन सभी लैब में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 220479 नमूनों की जांच की।
जिससे अब तक जांच किये गये कुल नमूनों की संख्या बढ़कर 7996707 हो गयी है। उल्लेखनीय है कि यह लगातार चौथा दिन रहा, जब एक दिन में दो लाख से अधिक नमूनों की जांच की गयी है। जांच का यह आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat