ब्रेकिंग:

लखनऊ केे व्यापारियों ने चीनी उत्पादों की जलाई होली, शी जिनपिंग का फूंका पुतला

अशाेेेक यादव, लखनऊ। लद्दाख की गलवानी घाटी में भारतीय सेना के 20 जवानों की शहादत के बाद देश भर में चीन के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा है। जगह-जगह लोग चीनी उत्पादों को बहिष्कार करते हुए चीन को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी नेता संजय गुप्ता के नेतृत्व में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं राजधानी के व्यापारियों ने उदय गंज चौराहे पर चीनी उत्पादों की होली जलाई। व्यापारियों ने चीन का झण्डा और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पोस्टर जलाते हुए चीनी उत्पाद न बेचने का भी संकल्प लिया।

संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा, चाइना भारत से आर्थिक लाभ कमा कर भारतीय सैनिकों के लिए गोली बारूद खरीद रहा है। हमारे सैनिकों को शहीद कर रहा है। इसे देश का व्यापारी और जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी। संजय गुप्ता ने कहा, चीन की इस हरकत के बाद व्यापारियों ने अब कभी भी चाइनीज उत्पाद नहीं बेचने का संकल्प लिया है।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल चाइना के उत्पादों के बहिष्कार के लिए चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाएगा। क्योंकि चाइना को आर्थिक नुकसान पहुंचाकर ही उसे कमजोर किया जा सकता है। संजय गुप्ता ने कहा, अब पानी सर से ऊपर उठ गया है। चाइना को भारत के सैनिकों के साथ-साथ भारत की जनता और भारत के व्यापारी भी सबक सिखाने का काम करेंगे।

Loading...

Check Also

लखनऊ की ऐतिहासिक रेजीडेंसी बनेगी सांस्कृतिक पर्यटनका नया केंद्र : जयवीर सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com