Breaking News

लखनऊ मंडल में 12000 HP WAG12B विद्युत लोकोमोटिव का संचालन शुरू

   
राहुल यादव, लखनऊ। लखनऊ मंडल ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रधानमंत्री की दूरगामी योजना मेक इन इंडिया के अन्तर्गत अत्याधुनिक उत्कृष्ट तकनीक से सुसज्जित  12,000 अश्वशक्ति वाले विद्युत लोकोमोटिव(WAG12B) को रेलसेवा संचालन हेतु समर्पित किया।इस लोकोमोटिव की प्रमुख विशेषताओं के तहत इस लोकोमोटिव की गति का उन्नयन किया गया है एवम् यह अत्यंत शक्तिशाली लोकोमोटिव  120 किमीप्रतिघंटा की अधिकतम गति तक चलायमान रहते हुए 118 भरे हुए वैगन को लेकर गतिमान रह सकता है। 

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला के अनुसार यह एक वातानुकूलित विद्युत चालित लोकोमोटिव है जोकि अधिकतम गर्मी एवम् अधिकतम आर्द्रता में भी कुशलतापूर्वक कार्य कर सकता है।इसके दोनों सेक्शनों में अलग – अलग 1 प्रसाधन कक्ष की सुविधा उपलब्ध है साथ ही  इसमें एक विशेष प्रणाली को भी स्थापित किया गया है जिसके द्वारा कंट्रोल रूम से भी  लोकोमोटिव की कार्य प्रणाली पर दृष्टि रखते हुए इसमें होने वाली किसी भी प्रकार की समस्या को ज्ञात किया जा सकता है एवम् लोको पायलेट को समस्या निराकरण के निर्देश दिए जा सकते है। यह सुरक्षित लोकोमोटिव अत्याधुनिक तकनीक इलेक्ट्रो डायनामिक ब्रेक एवम् एयर ब्रेक दोनों ही तकनीक से लैस है.

मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने इस विषय में अवगत कराते हुए जानकारी दी कि यह अत्यंत शक्तिशाली लोकोमोटिव अधिक दक्षता के साथ कार्य कर सकता है एवम् इसके  अधिक वहन क्षमता के कारण कम समय में अधिक सामग्री को यथास्थान पहुंचाने में सहायता प्राप्त होगी।मंडल नित नए प्रयासों द्वारा अपने राष्ट्र की सर्वोच्च सेवा हेतु अविचल भाव से तत्पर है।

Loading...

Check Also

यूपीएससी – 2023 में चयनित होकर भानू प्रताप सिंह यादव ने किया अपने शहर और परिवार का नाम रोशन

भानु प्रताप सिंह यादव सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार दि.16.4.2024 को घोषित सिविल ...