ब्रेकिंग:

यूपी के रायबरेली में कोरोना का कहर, एक साथ 34 कोरोना पॉजिटिव

अशोक यादव, लखनऊ।

यूपी के रायबरेली जिले में कोरोना महामारी का कहर टूट पडा है।

सोमवार को एक साथ 34 नए मरीज जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।

इनकी रिपोर्ट आते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया।

अब तक जिले में 36 मरीज कोरोना संक्रमित हैं। 

दरअसल पॉजिटिव पाए गए मरीज में ज्यादातर सहारनपुर के 2 पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे।

इन मरीजों को रोहनिया के लेवल-1 हॉस्पिटल में रखा गया था। वहां के स्थानीय लोग भी पॉजिटिव मिले हैं।

इन जमातियों को मुंशीगंज स्थित कृपालु इंस्टिट्यूट में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।

यहां कुल 68 जमाती क्वॉरेंटाइन हैं। बाकी बचे लोगों के दोबारा सैंपल मंगाए गए हैं।

रोहनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए लेवल 1 हॉस्पिटल में 30 बेड की ही व्यवस्था है। 30 मरीजों को रोहनिया और बाकी  4  मरीजों को 34  सलोन में बनाए गए लेवल वन हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की भी तैयारी है।

Loading...

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, ‘हमें पता होना चाहिए कि कब क्या बोलना है’

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को ‘ऑपरेशन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com