ब्रेकिंग:

दिल्ली हिंसा का नहीं गोकशी का आरोपी शाहरुख हुआ गिरफ्तार

लखनऊ। सुबह से दिल्ली हिंसा के आरोपी शाहरुख की गिरफ्तारी की चर्चाएं हो रही हैं। टीवी चैनलों पर भी दिल्ली हिंसा के आरोपी की गिरफ्तारी होने की बात कही जा रही है। दरअसल गोकशी के आरोपी को शामली में गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम भी शाहरुख है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी दिल्ली हिंसा के आरोपी शाहरुख की गिरफ्तारी की अफवाह उड़ाई गई है।

दिल्ली हिंसा के आरोपी शाहरुख को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी चर्चा सुबह से सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर शुरू हो गई थी। टीवी चैनलों पर यह भी दावा किया जा रहा था कि यह कार्रवाई दिल्ली क्राइम ब्रांच ने की है। चर्चा यह भी थी कि शाहरुख को बरेली से गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में उसकी गिरफ्तारी शामली से दिखाई जाने लगी। हालांकि बरेली और शामली पुलिस ने शाहरुख की कहीं भी गिरफ्तारी होने की बात से मना कर दिया।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और उप्र जेल प्रशासन और सुधार सेवाओं के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जेल प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com