ब्रेकिंग:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पत्नी मेलानिया के साथ किया ताजमहल का दीदार।

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प परिवार के साथ सोमवार शाम को अहमदाबाद से आगरा पहुंचे। सभी ने यहां ताजमहल का दीदार किया। ट्रम्प ने पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल के कैंपस में करीब डेढ़ किमी तक वॉक किया और फोटो सेशन कराया।

विजिटर बुक में ट्रम्प ने लिखा- इमारत समय से परे है। यह भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है।

टूरिस्ट गाइड ने ट्रम्प और फर्स्ट लेडी को ताजमहल से जुड़े किस्सों की जानकारी दी। उनकी बेटी इवांका ने सहयोगी को अपना मोबाइल दिया और उससे फोटो क्लिक करवाया। इससे पहले आगरा पहुंचने पर एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी ने ट्रम्प को रिसीव किया।

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर शाम 4:15 बजे ट्रम्प का विमान उतरा। यहां पहुंचने के लिए 4:45 बजे कार्यक्रम प्रस्तावित था। वे 30 मिनट पहले पहुंच गए। उनके विमान से उतरने के बाद कलाकारों ने मयूर नृत्य किया। जिसे देखकर ट्रम्प ने वेलडन का साइन बनाते हुए गुड और ग्रेट कहकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। बेटी इवांका ने ताली बजाकर उत्साह बढ़ाया। राष्ट्रपति ट्रम्प ने विजिटर बुक पर संदेश भी लिखा।

ट्रम्प की यात्रा को खास बनाने के लिए एयरपोर्ट से ताजमहल तक के रास्ते में 21 जगहों पर 3000 कलाकार भारतीय कला और संस्कृति से उन्हें रूबरू कराया। ट्रम्प के दौरे के चलते सोमवार दोपहर 12 बजे से ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। आगरा के मेयर नवीन जैन ट्रम्प को 600 ग्राम वजनी और 12 इंच लंबी चांदी की चाबी, संगमरमर से बना ताजमहल का मॉडल और जरदोजी से तैयार मोर कृति भेंट करेंगे। शहर के मेयर उन्हें आगरा के मुखिया होने के तौर पर प्रतीक स्वरूप चाबी सौंपेगे।

Loading...

Check Also

कम्बोडिया, लाओस पीडीआर, म्यांमार, थाईलैंड एवं वियतनाम की फैम ट्रिप करा रहा उप्र पर्यटन विभाग

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com