ब्रेकिंग:

अर्थ से मोक्ष साधने का हठयोग

 

मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महत्वपूर्ण धार्मिक क्षेत्रों के विकास पर धनवर्षा के उसको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर दिया है। अयोध्या, काशी, परिक्रमा मार्ग मथुरा, कैलाश मानसरोवर यात्रा और सिन्धु दर्शन यात्रा के लिए बजट का प्रावधान किया है। 2020-21 के बजट ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण एवं सौन्दर्गीकरण योजना हेतु 200 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के अन्तर्गत वैदिक विज्ञान केन्द्र के निर्माण हेतु 18 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। जनपद मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग की बाह्य परिधि सर्विस रोड के निर्माण का निर्णय किया गया है। न्यायालय द्वारा श्रीरामजन्मभूमि का फैसला आने के बाद अयोध्या में उच्च स्तरीय पर्यटक अवस्थापना सुविधाओं के विकास देत 85 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित किया गया है। अयोध्या के तुलसी स्मारक भवन के सुदृढ़ीकरण हेतु 10 करोड़ रूपये का व्यवस्था प्रस्तावित है। भगवान शिव की तपस्थली कैलाश मानसरोवर यात्रा पर 8 करोड़ रूपये का अनुदान और सिन्धु दर्शन यात्रा के लिए 10 लाख रूपये अनुदान की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।

Loading...

Check Also

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल समेत अन्य को राहत, ED की चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान लेने से इनकार

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : कांग्रेस नेत्री सोनिया गाँधी एवं उनके पुत्र राहुल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com