औरैया। जनपद जालौन क्षेत्र के गांव सनगढ़ निवासी विवाहिता ने मंगलवार को महिलाथाना में अपने ससुराली जनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर दी है। जिसमें उसने ससुराली जनों पर अतिरिक्त दहेज मांगने एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीडिता ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। जनपद जालौन क्षेत्र के ग्राम सनगढ निवासी पूजा उर्फ भाग्यश्री पुत्री लाला सिंह ने महिलाथाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव जैनपुर निवासी मनोहर लाल उर्फ कल्लू पुत्र वीरेंद्र के साथ जून 2010 में हुई थी। जिसमें उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। बावजूद इसके उसके ससुराली जन इससे संतुष्ट नहीं थे। इसको लेकर वह लोग आए दिन उसे शादी में कम दहेज मिलने का ताना देते हुए मायके से और दहेज लाने की बात कहते हुए प्रताडि़त करने लगे। बताया कि इस बीच उसने ससुराल में रहने के दौरान दो पुत्रियों को जन्म दिया। पुत्रियों का जन्म होने से ससुराली जनों की प्रताडऩा और बढ़ गई। बताया कि जब ससुरालीजनों की प्रताडऩा बढ़ गई। तो मजबूरी में उसने ससुरालीजनों के खिलाफ न्यायालय में भरण पोषण का मामला दायर कर दिया। जिसमें रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद उसने समझौता कर लिया। समझौते में ससुरालीजनों पर लाड़ प्यार से रखने और विवाहिता को प्रताडि़त न किए जाने की हिदायत दी गई। बताया कि कुछ दिन तो सब ठीक रहा लेकिन उसके ससुरालीजनों द्वारा फिर से उसे प्रताडि़त किया जाना शुरु कर दिया गया। हालत यह हुई कि अब उनके द्वारा छोटी-छोटी बातों को लेकर उसे प्रताडि़त किया जाने लगा। सास उमा देवी द्वारा उसे मायके से दहेज न लाने पर पुत्र की दूसरी शादी कराने की चेतावनी दी जाने लगी। गत 24 जनवरी 2020 को ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर पुत्रियों के साथ घर से निकाल दिया। जिसके चलते पीडि़ता को छोटी-छोटी पुत्रियों के साथ मजबूरी में अपने पिता के घर पर रहना पड़ रहा है। महिला थाना पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता की तहरीर पर पति मनोहर लाल उर्फ कल्लू, ससुर वीरेंद्र, सास उमा देवी, जेठ जगदीश, जेठानी मनोज कुमारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
Check Also
ब्रज क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाएगा आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम: मंत्री जयवीर सिंह
अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ / सिरसागंज, फिरोजाबाद : उत्तर भारत का आधुनिक आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat