Breaking News

जनसमस्यों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन समस्याओं का निस्तारण पूरी गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये हैं। मौर्य आज प्रयागराज मे सबेरे आयोजित जनता दर्शन में के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न लोगों की समस्याएं उनसे सीधे संवाद करते हुए सुनी व उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जाय तथा निर्धारित समयसीमा के अंदर किया जाय। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। अधिकारी शासन की प्रतिबद्धताओं व जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।
जनता दर्शन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, सड़क, अवैध अतिक्रमण,भूमि विवाद आदि से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के प्रकरण आये। उपमुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि नियमानुसार सभी लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

Loading...

Check Also

एएमसी सेंटर एवं कॉलेज को अपना पहला 108 फीट का स्मारक ध्वज मिला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम, कमांडेंट एएमसी सेंटर ...