Breaking News

BJP ने मध्य प्रदेश, सिक्किम-केरल के बदले प्रदेशअध्यक्ष

नई दिल्ली।

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के लेवल पर कई बदलाव किए हैं। बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के महामंत्री विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें राकेश सिंह की जगह ली है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दल बहादुर चौहान को सिक्किम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

वहीं, केरल भाजपा के अध्यक्ष के रूप में के सुरेंद्रन की नियुक्ति की गई है।

विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश की राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता है. मूलत मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले बीडी शर्मा खजुराहो से भाजपा सांसद हैं। वर्तमान में वो प्रदेश के महामंत्री हैं।

32 वर्षों से राजनीति में सक्रिय रहने वाले बीडी शर्मा ने अपनी राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। वीडी शर्मा को संघ का करीबी माना जाता है।

जिसके बाद शर्मा को भारतीय जनता पार्टी में संगठन के कई पदों पर रहने का मौका मिला। बीडी शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं।

Loading...

Check Also

भारी कलह के चलते रायबरेली में बिखरी भाजपा, राहुल बनायेंगे जीत का इतिहास !

मनोज श्रीवास्तव, लखनऊ : रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हराना शायद ...