लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घर-घर शौचालय की मुहिम को राजधानी में ठेंगे पर रख कर चल रहें हैं नगर निगम के अधिकारी। दरअसल राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में शुमार अलीगंज भी खुले में शौच मुक्त अभियान से वंचित है। मामला अलीगंज सेक्टर सी के मलीन बस्ती मोहल्ला कल्ल्नमल शिवाला का पुरवा का है, जहां बस्ती के रहने वाले लोग हाउस टैक्स व सीवर टैक्स तो दे रहें हैं, लेकिन अभी तक सीवर लाइन क्षेत्र में नहीं उपलब्ध नहीं है। जिससे महिलाएं और बेटियां खुले में शौच करने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शौच के दौरान अराजकतत्वों ने महिलाओं का वीडियो बनाने का भी प्रयास किया है। जिससे क्षेत्रवासियों में खासा रोष भी देखा जा रहा है। अधिकारी से लेकर सीएम तक क्षेत्रवासियों ने गुहार लगाई, लेकिन अभी तक अधिकारियों ने सुध तक ना ली। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री का सपना खुले में शौच मुक्त देश का कैसे पूरा होगा। वहीं सरकार चाहती है कि बेटियां सर उठाकर जिए, पढ़ लिख कर आगे बढ़े। ऐसे में कॉलोनी में रहने वाली बेटियां खुले में शौच करती हैं। जिससे उन्हें हर रोज घुटन महसूस होती है। नगर निगम के अधिकारी कब सुध लेंगे, जिससे लोगों को मूलभूत सुविधा मिल सके।
Check Also
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में मेधावियों को किया सम्मानित, महिला उत्थान प्रयासों की सराहना की
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, आजमगढ़ / लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat