ताइपे : ताइवान ने हांगकांग के लोकतंत्र आंदोलन के समर्थन में निर्मित एक ‘‘लेनन वॉल को नुकसान पहुंचाने के कारण एक चीनी पर्यटक को निष्कासित कर दिया है। यह कदम चीन को खटक सकता है। हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं ने शहर भर में ‘‘लेनन वॉल्स बनाई हैं। रंगबिरंगी इन दीवारों पर आंदोलन के समर्थन में कई टिप्पणियों के साथ नारे लिखे हुए हैं और पोस्टर लगाए गए हैं। इन दीवारों को ताइवान में भी स्थापित किया गया है। ऐसी ज्यादातर दीवारें विश्वविद्यालय परिसरों में हैं। राष्ट्रीय आव्रजन एजेंसी ने कहा कि ली शाओदोंग के रूप में पहचाने गए एक चीनी यात्री को ‘‘आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण मंगलवार देर रात यहां से निष्कासित कर दिया गया है।
उसे सोमवार को ताइपे में एक विश्वविद्यालय परिसर में लेनन वॉल से पोस्टर फाड़ते हुए पकड़ा गया था। बयान में कहा गया, ‘‘हमारी सरकार लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गैरकानूनी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगी। हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं ने शहर भर में ‘‘लेनन वॉल्स बनाई हैं। रंगबिरंगी इन दीवारों पर आंदोलन के समर्थन में कई टिप्पणियों के साथ नारे लिखे हुए हैं और पोस्टर लगाए गए हैं।चीनी पर्यटक पर पांच साल के लिए ताइवान में प्रवेश करने पर रोक भी लगा दी गई है। समझा जाता है कि हांगकांग में जारी प्रदर्शनों के सिलसिले में ताइवान से यह पहला निष्कासन है।
Check Also
हथकड़ियों में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस एस मादुरो बोले : ‘गुड नाइट… हैपी न्यू ईयर’
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : सत्ता से हटाए गए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस एस मादुरो …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat