लखनऊ। हजरतगंज थाना क्षेत्र में बच्चों के मामूली विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों ओर से ईंट पत्थर चले और तीन लोगों के सिर फट गए। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना हजरतगंज में तहरीर दी है। जिसपर पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, थाना हजरतगंज के रविदास नगर 10 नम्बर गली गोखले मार्ग पर अचल यादव के परिवार व अरविंद कश्यप के परिवार के बच्चे साथ में खेल रहे थे। खेल रहे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर आपस मे मामूली सा विवाद हो गया था। जो कि उसी वक्त खत्म हो गया था।
जिसके बाद दिन में हुए बच्चों के बीच विवाद को लेकर राम अचल यादव के परिवार व अरविंद कश्यप के परिवार के बीच जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट के बीच ईंट पत्थर भी चल गए जिससे राम अचल यादव व उसकी पत्नी सरिता यादव का सिर फट गया। साथ ही दूसरे पक्ष की अरविंद कश्यप की पत्नी डॉली कश्यप का भी सिर फट गया। जिसके बाद दोनों परिवारों के लोग हजरतगंज थाने पहुंचे और पूरी बात बताई। जिसके बाद ही पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल भेजा। वहीं दोनों की तरफ से हजरतगंज थाने में एक दूसरे के खिलाफ मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गयी है। पुलिस ने दोनों की तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Check Also
उप्र और उत्तराखंड की महिला अग्निवीर मिलिट्री पुलिस भर्ती रैली 18 फरवरी को लखनऊ में होगी आयोजित
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / देहरादून : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat