लीजेल ली (84) और सुने लुस (62) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शुक्रवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 105 से करारी शिकस्त दी। मगर छह मैचों की टी-20 सीरीज भारतीय टीम ने 3-1 से अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 70 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई। भारत की तरफ से वेदा कृष्णमूर्ति (26) और अरुंधति रेड्डी ने 22 रनों का योगदान दिया। इस मैच में भारती महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रती कौर ने अपने नाम खास उपलब्धि हासिल की।
वह 100 टी-20 मैच खेलने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी। हरमनप्रीत महिला और पुरुष दोनों वर्गों में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय हैं। हरमनप्रीत के बाद एमएस धोनी और रोहित शर्मा का नंबर आता है, जिन्होंने समान 98-98 मैच खेले हैं। मगर छह मैचों की टी-20 सीरीज भारतीय टीम ने 3-1 से अपने नाम की। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए प्रोटियाज टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 70 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई।
Check Also
अताउल्लाह खान की धमाकेदार शतकीय पारी से जनरल एडमिन ने कमर्शियल चैलेंजर्स को 3 विकेट से हराया
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा ऐशबाग रेलवे …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat