कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक हिंसा में ‘जान गंवाने वाले’ ‘भाजपा के 80 कार्यकर्ताओं’ का शनिवार को ‘तर्पण’ किया. इस दौरान नड्डा ने मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात की. मौके पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे. ‘तर्पण’ पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल अर्पित किया जाता है. भाजपा सूत्रों ने शुक्रवार को बताया था कि इससे भाजपा राज्य में व्यापक स्तर पर राजनीतिक हिंसा के मुद्दे को उजागर करेगी. पिछले कुछ वर्षों में भाजपा ने राज्य में अपनी पैठ बनाई है.
भाजपा के राज्य महासचिव सयानतन बसु ने बताया था, ‘महालय पर 80 भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बाघबाजार घाट में तर्पण का आयोजन किया गया है. दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस दौरान मौजूद रहेंगे.’ मौके पर बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे. ‘तर्पण’ पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल अर्पित किया जाता है. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विकल्प के तौर पर उभर कर आई है. भाजपा ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की जो कि तृणमूल कांग्रेस से सिर्फ चार सीटें कम हैं.
Check Also
वन स्टेशन वन प्रोडक्ट : भारतीय रेलवे के माध्यम से क्षेत्रीय पहचान का उत्सव मनाना
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : भारतीय रेलवे की ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ (ओएसओपी) योजना स्थानीय …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat