लखनऊ। शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और विवादों से घिरी फिल्म आयशा के निर्माता वसीम रिजवी ने मंगलवार को अपना बयान जारी कर दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर बड़ा हमला बोला है। रिजवी ने केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कट्टरपंथी मुसलमानों को नाजायज छूट दिए जाने की बात कही। दरअसल यह हमला दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस के चलते रिजवी ने बोला है। दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जफरुल इस्लाम खान ने विवादित फिल्म आयशा के प्रति मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए रिजवी को नोटिस जारी कर 2 अक्टूबर तक जवाब मांगा है। वहीं आयोग के चेयरमैन द्वारा सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को भी एक पत्र लिखकर इस फिल्म को सर्टिफिकेट न दिए जाने की मांग की है।
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जफरुल इस्लाम का मानना है कि इस फिल्म से एक विशेष समुदाय की भावनाएं आहत हो रही है और देश भर में इस फिल्म के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन हो रहा है। वहीं रिजवी को मिले नोटिस के बाद भड़के वसीम रिजवी ने बयान जारी कर दिल्ली सरकार पर हमला बोला। रिजवी ने अपने बयान में कहा कि दिल्ली सरकार कट्टरपंथी मुसलमानों को नाजायज छूट दे रही है। वहीं नोटिस प्राप्त होने पर वसीम रिजवी ने इसको अवैध बताया और आयोग की बात मानने से मना कर दिया है। रिजवी ने कहा कि निर्धारित समय पर वह यह फिल्म रिलीज करेंगे।
Check Also
सर्वाेदय विद्यालयों में कक्षा 6 से 9 तक प्रवेश का मौका, 20 फरवरी तक करें आवेदन, 15 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में संचालित 103 …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat