अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी से एक बड़ी भूल हो गई। खेल की सर्वोच्च संस्था ने अपनी वेबसाइट पर हॉल ऑफ फेम की सूची में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को दाएं हाथ के बल्लेबाज की जगह बाएं हाथ का बल्लेबाज बताया है। आईसीसी की वेबसाइट पर द्रविड़ के सामने लिखा है, ‘बैटिंग : लेफ्ट हैंड (बाएं हाथ)।’ आईसीसी की इस बड़ी गलती की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। साथ ही ट्रोल भा किया जा रहा है। गौरतलब है कि द्रविड़ को पिछले साल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। वह इस सूची में शामिल होने वाले पांचवें भारतीय बने थे।
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावसकर ने पिछले साल तिरुवनंतपुरम में भारत और विंडीज के बीच खेले गए पांचवें मैच से पहले कैप देकर यह सम्मान दिया था। बता दें कि द्रविंड के साथ आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी क्लारे टेलर को भी जुलाई में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।आईसीसी की वेबसाइट पर द्रविड़ के सामने लिखा है, ‘बैटिंग : लेफ्ट हैंड (बाएं हाथ)।’ आईसीसी की इस बड़ी गलती की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है। साथ ही ट्रोल भा किया जा रहा है। द्रविड़ ने भारत के लिए साल 1996 से लेकर 2012 तक 164 टेस्ट और 344 वनडे मैच खेले हैं। बता दें कि द्रविड़ के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 24,177 रन दर्ज हैं।
Check Also
महिला में केरल व पुरुष में रेलवे में बॉलीबॉल चैंपियन का खिताब, दोनों उपमुख्यमंत्री मौर्य एवं पाठक रहे उपस्थित
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / वाराणसी : सिगरा स्टेडियम के इंडोर कोर्ट पर रविवार …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat