ब्रेकिंग:

मुश्किल में घिरे इकबाल अंसारी, वर्तिका सिंह की याचिका पर दर्ज होगा केस

अयोध्या : अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के साथ हुए विवाद के बाद बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसल, वर्तिका सिंह की याचिका पर कोर्ट ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। वर्तिका ने धारा 156ध्3 के तहत जेएम द्वितीय कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें अंसारी पर देशद्रोह और कई अन्य मामलों में केस दर्ज करने की मांग की गई थी। अंसारी ने वर्तिका पर कथित हाथापाई का आरोप लगाकर उनके खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने वर्तिका को कस्टडी में लेकर 4 घंटे बिठाए रखा और लखनऊ भेजा था।  वर्तिका की वकील संगीता सिंह ने कहा कि अंसारी ने फर्जी आरोप में केस दर्ज कर उनको उत्पीड़ित किया। वर्तिका की याचिका स्वीकार करते हुए कोर्ट ने 3 दिन के अंदर अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। ज्ञात हो कि इकबाल अंसारी ने शूटर वर्तिका पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मेरे निवास पर एक महिला, पुरुष आए और रामजन्मभूमिध्बाबरी मस्जिद का मुकदमा वापस लेने का दवाब बनाने लगे। उन्होंने कहा कि जो मुकदमा चल रहा है उसको हटा लो। हम शूटर वर्तिका हैं। इस बीच महिला ने उनसे हाथापाई करने की कोशिश की। विवाद बढ़ने पर अंसारी के सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव करके रामजन्मभूमि थाने को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी।

Loading...

Check Also

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर मंत्री शर्मा ने समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने आगामी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com