लखनऊ। इस समय देश भर में बच्चा चोर गैंग की अफवाह है। हर कहीं अजनबी और कुछ अजीब दिखने वाले लोगों को बच्चा चोर समझ कर उनके साथ मारपीट की जा रही है। बच्चा चोर के शक में पागल और मानिसिक रूप से विक्षिप्त भी भीड़ हिंसा का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी लखनऊ में भी देखने को मिला है जहां एक विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझ कर लोगों ने घेर लिया। हालांकि ऐन मौके पर पुलिस पहुंच गयी और विक्षिप्त महिला को भीड़ से बचा लिया। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के राजा बाजार में रहने वाली एक विक्षिप्त महिला सोमवार दोपहर अचानक घर से लापता हो गयी।
बाजार में घूम रही महिला को लोगों ने बच्चा चोर समझ कर घेर लिया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी पश्चिम विकास चन्द्र त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को ठाकुरगंज कोतवाली ले गए। थाने में ही रखकर महिला को खाना भी खिलाया। महिला अपने परिजनों व घर के बारे में कुछ नहीं बता पा रही थी। पुलिस ने रात में महिला को कोतवाली में ही खाना खिलाया और सोने की जगह दी। मंगलवार को एनजीओ एक कोशिश ऐसी भी की सदस्यों ने महिला के घर का पता लगाया जिसके बाद विक्षिप्त महिला को उसके घर पहुंचा दिया गया।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat