एक्ट्रेस राखी सावंत अपनी हर पोस्ट के जरिए पैंस का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एनआरआई संग शादी रचाने को लेकर काफी चर्चा में थीं। राखी ने अपनी शादी की तस्वीरों से लेकर हनीमून फोटोस तक फैंस के साथ शेयर की। हालांकि इन तस्वीरों में उनके पति रितेश की झलक देखने को नहीं मिली। इतना ही नहीं राखी ने ये भी दावा किया कि उनके पति रितेश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कंपनी के साथ काम करते हैं।वहीं इसी बीच राखी सावंत ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया। इस इस वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने बताया वह बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने वाली है। इतना ही नहीं इस शो में वह अकेली नहीं बल्कि पति रितेश के साथ नजर आएंगी।
शेयर की वीडियो में राखी फैंस से हालचाल पूछने के बाद कहती हैं-दोस्तों मैं बहुत जल्द बिग बॉस शो में आ रही हूं , अब आप सबको मेरे पति की झलक देखने को मिलेगी। राखी ने आगे कहा कि लोग उनके पति को देखने के लिए बहुत ज्यादा बेकरार हैं। इसके बाद उन्होंने कहा मैं भी अपने पति को देखने के लिए बेकरार हूं। मेरे पति चांद का टुकड़ा हैं। हालांकि राखी शो में कंटेस्टेंट बनकर जा रही हैं या किसी और रीजन से यह बात उन्होंने वीडियो में साफ नहीं की है। यह बात तभी साफ हो सकेगी जब इसकी कोई ऑफिशल झलक सामने आए।बता दें कि राखी इस शो के पहले सीजन में नजर आ चुकी हैं। चाहे वह शो वहीं जीती थी लेकिन वह घर का एक विस्फोटक थी, उन्होंने अपने विवादों और झगड़ों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।
Check Also
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat