जयपुर: भाजपा ने शनिवार को सतीश पूनिया को राजस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले मदनलाल सैनी इस पद पर कार्यरत थे। उनके निधन के बाद यह पद खाली पड़ा हुआ था। नियुक्ति के बाद पूनिया ने कहा कि संघ में दुनिया को दिशा देने की ताकत है। उन्होंने कहा, ‘संघ (आरएसएस) केवल देश नहीं दुनिया को दिशा देने की ताकत रखता है। आज भारत माता की जयकार दो गूंजती है, वंदे मातरम जो गूंजता है, तिरंगे को मान मिलता है उसमें संघा का बड़ा योगदान है।’ जाट नेता और विधायक सतीश पूनिया को शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पार्टी के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने पूनिया को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने उनकी नियुक्ति का पत्र जारी किया है। राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का पद तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष सैनी के निधन के बाद लगभग तीन महीने से खाली था। पूनिया मूल रूप से राजगढ़ (चुरू) के हैं और आमेर (जयपुर) से विधायक हैं। उनके निधन के बाद यह पद खाली पड़ा हुआ था। नियुक्ति के बाद पूनिया ने कहा कि संघ में दुनिया को दिशा देने की ताकत है। उन्होंने कहा, ‘संघ (आरएसएस) केवल देश नहीं दुनिया को दिशा देने की ताकत रखता है।
Check Also
मौनी अमावस्या पर मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारियों के साथ स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की निगरानी कर रहे हैं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : माघ मेला-2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat