ब्रेकिंग:

अलीगढ़ में योगी ने विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास, कहा- गायों को नहीं देंगे कटने

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अलीगढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि गायों को कटने भी नहीं देंगे और उनको किसानों की फसलों को नुकसान भी नहीं पहुंचाने देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ को पहचान दिलाने का प्रयास पूर्व की सरकारों ने नहीं किया। सपा-बसपा सिर्फ परिवारों के विकास में लगी थी, जबकि बीजेपी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास में जुटी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास के सहारे इगलास में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव पर निशाना साधा और विपक्षी दलों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने अलीगढ़ में 1135 करोड़ की लागत से 183 विकास कार्यों के लिए अलीगढ़ के लोगों को बधाई दी।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां अपने कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने खूब काम किया है। जहां कही भी ताला होगा, वहां अलीगढ़ की छाप जरूरी होगी, लेकिन पिछली सरकार की उदासीनता से यहां उद्योग बंद होने लगे। वर्तमान यूपी सरकार का मकसद युवाओं को रोजगार देना है। पीएम ने डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की जिसमें अलीगढ़ शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा राजा महेंद्र प्रताप को कोई भूल नहीं सकता। उन्होंने एएमयू को जगह दी लेकिन एएमयू ने उनके साथ न्घ्याय नहीं किया, एएमयू ने क्या किया यह दुनिया जानती है। प्रदेश सरकार अलीगढ़ में अगले साल महाराजा महेंद्र प्रताप के नाम से नई यूनिवर्सिटी बनाएगी। मुख्यमंत्री शनिवार को अलीगढ़ की तहसील इगलास के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा अलीेगढ़ के लोगों के पास कला है। अलीगढ़ बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ेगा। पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। हमने अपराध खत्म किया है।मुख्यमंत्री ने कहा अलीेगढ़ के लोगों के पास कला है। अलीगढ़ बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ेगा।

पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे। हमने अपराध खत्म किया है। देश पारदर्शी तरीके से देश आगे बढ़ रहा है। पांच साल में 30 लाख लोगों को काम दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बखान किया।सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली थी। सीएम का अब तक का यह सबसे महत्वपूर्ण दौरा माना जा रहा है। वह यहां करीब 2.20 मिनट तक रुकेगें । प्रशासन ने सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए थे। 35 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। हर ब्लॉक में एक मजिस्ट्रेट लगाया गया। इसके अलावा चार मजिस्ट्रेटों को स्वतंत्र रखा गया। टै्रफिक नियंत्रण करने के लिए अलग से मजिस्ट्रेटी की ड्यूटी लगाई गई। सीएम की सभा में केंद्र व राज्य की योजनाओं के करीब 18 लाभार्थी शामिल हुए। इनके लिए 20 से अधिक ब्लॉक बनाए गए। हर ब्लॉक में 700 के करीब लाभार्थियों को बैठने की व्यवस्था की गई। इसके अलावा लाभार्थियों को लाने-ले जाने के लिए बसें लगाई गईं करीब दो दर्जन लाभार्थियों को सीएम खुद प्रमाण पत्र देंगे।

Loading...

Check Also

उप्र का जिला घरेलू उत्पाद अनुमान वर्ष 2022-23 का आंकलन मॉडल बना राष्ट्रीय प्रेरणा स्रोत, राजस्थान सरकार ने भेजा वरिष्ठ अधिकारियों का अध्ययन दल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com