बाँदा। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में माताटीला बांध से चार लाख क्यूसिक पानी छोड़े जाने से शनिवार को यमुना नदी खतरे का निशान पार कर गयी है। वहीं बेतवा नदी ने खतरे के निशान को छू लिया है। वाराणसी से एनडीआरएफ टीम को बचाव कार्य के लिये बुला लिया गया है। बाढ़ से जिले के 150 गांवों पर खतरा मंडराने लगा है। वही हजारों एकड़ खरीफ की फसल डूब गयी है। अपर जिलाधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने यहां बताया कि शुक्रवार देर रात माताटीला बांध से चार लाख क्यूसिक अचानक छोड़ दिया गया है।
जिससे यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार गया है। इसी प्रकार बेतवा नदी खतरे के निशान पर बह रही है। दोनों नदियों के किनारे बसे करीब 150 गांवों पर बाढ़ का खतरा खमंडरानाने लगा है। गांव वालों को सतर्क कर दिया गया है। कभी भी गांव खाली करने का आदेश दिया जा सकता है। जिला प्रशासन के अधिकारी गावों के आसपास बने आवासों के लोगों से सम्पर्क कर उनका हाल चाल ले रहे है। वहीं बेतवा नदी ने खतरे के निशान को छू लिया है। वाराणसी से एनडीआरएफ टीम को बचाव कार्य के लिये बुला लिया गया है। बाढ़ से जिले के 150 गांवों पर खतरा मंडराने लगा है। वही हजारों एकड़ खरीफ की फसल डूब गयी है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ को राहत कार्य के लिये बुला लिया गया है।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat