ब्रेकिंग:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए शफाली को मिला मौका

अनुभवी मिताली राज के टी-20 प्रारूप से संन्यास लेने के बाद युवा खिलाड़ियों के टीम में शामिल होने का रास्ता बन गया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए 15 वर्षीय शफाली वर्मा ने भारतीय महिला टीम में जगह बनाई। हरियाणा की शेफाली को महिला टी20 चैलेंज में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर टीम में चुना गया। मिताली हालांकि तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में टीम की अगुवाई जारी रखेंगी जिसके बाद पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जायेंगे जिसमें हरमनप्रीत कौर कप्तान होंगी। स्मृति मंधाना टी20 में उप कप्तान होंगी। मिताली ने 89 मैचों के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया जिसमें उन्होंने 2364 रन जुटाकर 17 अर्धशतक जमाए। उन्होंने 32 टी-20 में टीम की अगुवाई की। टी-20 सीरीज 24 सितंबर से सूरत में शुरू होगी, जबकि नौ अक्टूबर को तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। चयन समिति की गुरूवार को बीसीसीआई मुख्यालय में बैठक हुई जिसमें मिताली भी पहुंची जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान हरमनप्रीत और कोच डब्ल्यूवी रमन टेलीकांफ्रेंस के जरिए जुड़े। भारतीय टीम 12 सितंबर से बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अभ्यास शिविर लगाएगी।
पहले तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, वेदा कृष्णमूर्ति, हरलीन देओल, अनुजा पाटिल, शफाली वर्मा और मानसी जोशी।

Check Also

जिज्ञासा कप – सीजन 1 – मैच – 2 : अशरफ़ी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एवेंजर्स इलेवन को हराया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार खेले गए जिज्ञासा कप सीजन-1 के दूसरे मुकाबले …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com