ब्रेकिंग:

केदारनाथ डायरेक्टर ने मुंबई बीच पर चलाया ये अभियान, सुजैन से लेकर नोरा ने उठाया कचरा

31 अगस्त को फिल्म केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर और पत्नी प्रज्ञा कपूर ने अपने बेटे समशेर का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया। कपल मने बेटे के बर्थडे को बेह ही अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। बेटे के बर्थडे पर दोनों ने अपने सेलिब्रिटी फ्रेंड्स के साथ स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में नोरा फतेही से लेकर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान समेत कई स्टार्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में प्रज्ञा कपूर पति अभिषेक कपूर और बेटे इसना के साथ दिख रही हैं।

ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान इस दौरान ब्लैक टैंक टाॅप और जींस में दिखीं। उन्होंने हाथों में ग्लव्ज पहने रखे थे। उन्होंने लोगों के साथ कूड़ा उठाने में मदद की। एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान वह ऑल ब्लैक लुक में दिखीं। फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता फेम एक्टर अभिमन्यु दासानी को महीम बीच पर स्पाॅट किया गया। एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी पति अंगद बेदी के साथ पहुंची। पूजा गौर ने महीम बीच पर आयोजित स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया। राधिका मदान महीम बीच पर प्रज्ञा कपूर के साथ सफाई करते हुए सफाई करने के बाद इन स्टार्स ने वहां मौजूद कई स्टार्स के साथ मस्ती भी की।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com