ब्रेकिंग:

अफगानिस्तान: सड़क किनारे फिर से बम विस्फोट, 9 लोगों की मौत

काबुल: अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत के बल्ख में रविवार सुबह सड़क किनारे बम विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी। राजधानी काबुल में शनिवार रात ‘वेडिंग हॉल’ में एक शक्तिशाली विस्फोट से कम से कम 63 लोगों की मौत हो गयी और 180 से अधिक लोग घायल हो गये थे। इसके बाद आज सुबह देश के उत्तरी प्रांत के बल्ख में सड़क किनारे यह विस्फोट हुआ। प्रांतीय पुलिस उप प्रमुख ने अब्दुल रजाक कादिरी ने कहा, ‘‘बल्ख प्रांत के पश्चिमोत्तर दावलत अबद जिले में रविवार सुबह अत्याधुनिक विस्फोटक उपकरण हमले में नौ निर्दोष लोगों की जान चली गयी। उन्होंने बताया कि शवों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

मतृकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है। उन्होंने इस हमले के लिए शांति के दुश्मन तालिबानी आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया।  राजधानी काबुल में शनिवार रात ‘वेडिंग हॉल’ में एक शक्तिशाली विस्फोट से कम से कम 63 लोगों की मौत हो गयी और 180 से अधिक लोग घायल हो गये थे। इसके बाद आज सुबह देश के उत्तरी प्रांत के बल्ख में सड़क किनारे यह विस्फोट हुआ। प्रांतीय पुलिस उप प्रमुख ने अब्दुल रजाक कादिरी ने कहा, ‘‘बल्ख प्रांत के पश्चिमोत्तर दावलत अबद जिले में रविवार सुबह अत्याधुनिक विस्फोटक उपकरण हमले में नौ निर्दोष लोगों की जान चली गयी। उन्होंने बताया कि शवों को जिला अस्पताल भेजा गया है और मतृकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है। उन्होंने इस हमले के लिए शांति के दुश्मन तालिबानी आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया।

Check Also

कनाडा से भी अधिक प्रभावशाली है उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यप्रणाली : सीएचसीसी प्रतिनिधिमंडल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : कैनेडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स (सीएचसीसी) के 25 सदस्यीय …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com