ब्रेकिंग:

कांवरियों का ग्रामीणों से विवाद, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आठ जख्मी

फर्रुखाबाद। बीती रात जल चढा कर वापस जा रहे कांवरियों का ग्रामीणों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ग्रामीण बड़ी मात्रा में एकत्रित हो गये। उन्होंने काबडियों को लाठी-डंडो से खेतों में दौड़ाकर पीट दिया। घटना की सूचना पर सीओ आदि फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे उन्होंने जाँच पड़ताल की। थाना क्षेत्र के ग्राम हथौडा निवासी तकरीबन दो दर्जन से अधिक कांवडिया गोला से जलभर कर नीबकरोरी मंदिर पर चढ़ाने के बाद ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे। उसी समय ग्राम रुखईया के निकट सड़क किनारे खड़ी पिकअप से कट लग गया। जिस पर ग्रामीणों और कांवडियों में जमकर विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गये। उन्होंने लाठी-डंडो आदि से कांबडियों की पिटाई करना शुरू कर दिया।

जिस पर कई कांबडिया मौके से फरार हो गये। तकरीबन आठ को ग्रामीणों नें दौड़कर पीट दिया। घटना के बाद घायल कांवडिया शिकायत लेकर थानें पंहुचे। उन्होंने पुलिस को ग्रामीणों द्वारा मारपीट किये जाने की जानकारी दी। जिसके बाद सीओ कायमगंज अखिलेश राय व थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी आदि फोर्स के साथ मौके पर आ गये। उसी दौरान एक ग्रामीण ने किसी असरदार भाजपा नेता की पुलिस ने फोन पर वार्ता करा दी। जिसके बाद पुलिस मामले को रफा-दफा करने में लगी रही। थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी नें बताया कि जाँच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

Check Also

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे एवं लिंक एक्सप्रेसवे का अक्टूबर 2026 तक कराया जाए शिलान्यास : नन्दी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com