ब्रेकिंग:

बढ़पुर गोलीकांड में आरोपी दीपक गुप्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद। बीते 6 दिन पूर्व बढपुर में पूर्व सपा विधायक के पुत्र व साथियों के साथ मिलकर दो सगे भाईयों के गोली मारने के मामले में पुलिस ने आखिर दीपक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करेगी। बीते दिन फिल्मी अंदाज में मुख्य आरोपी पूर्व सपा विधायक पुत्र पंचशील राजपूत ने बुलेट गाड़ी से हेलमेट लगाकर कोर्ट पंहुच न्यायालय में समर्पण किया था। वही घटना के बाद से दूसरा आरोपी दीपक गुप्ता को भी पुलिस नें कानपुर के एक अस्पताल में उपचार कराने के दौरान नजरबंद किया हुआ था। उपचार के बाद बीती रात पुलिस उसे कोतवाली ले आयी। आरोपी दीपक के हदय में समस्या बतायी जा रही है।

जिसके चलते उसे मीडिया से भी दूर किया गया। पुलिस ने उसे घटना का षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी दीपक को धारा 120 बी के तहत गिरफ्तार किया गया है। उससके दिल में समस्या है। जाँच पड़ताल की जा रही है। बीते दिन फिल्मी अंदाज में मुख्य आरोपी पूर्व सपा विधायक पुत्र पंचशील राजपूत ने बुलेट गाड़ी से हेलमेट लगाकर कोर्ट पंहुच न्यायालय में समर्पण किया था। वही घटना के बाद से दूसरा आरोपी दीपक गुप्ता को भी पुलिस नें कानपुर के एक अस्पताल में उपचार कराने के दौरान नजरबंद किया हुआ था।

Check Also

उप्र और उत्तराखंड की महिला अग्निवीर मिलिट्री पुलिस भर्ती रैली 18 फरवरी को लखनऊ में होगी आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / देहरादून : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com