ब्रेकिंग:

झारखंड के पलामू जिले में अस्पताल से फरार कैदी गिरफ्तार

डालटनगंज: झारखंड के पलामू जिले में प्रमंडलीय अस्पताल से फरार कैदी को पुलिस ने चौदह घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। मेदिनीनगर केंद्रीय जेल के अधीक्षक प्रवीण कुमार ने आज कहा कि तबियत खराब होने की शिकायत पर विचाराधीन कैदी छोटू सिंह को शुक्रवार को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। छोटू सिंह पर दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है। उन्होंने कहा कि कैदी के फरार होने पर पुलिस से संपर्क साधा गया और उसे आज पूर्वाहन गिरफ्तार कर लिया गया। उसे केंद्रीय जेल ले आया गया है।

वहीं पुलिस ने कहा कि कल रात नौ बजे सूचना मिली कि सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से छोटू सिंह फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कल पूरी रात छापेमारी की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसके घर के आस-पास भी पहरा बैठाया गया लेकिन सुबह तक इस संबंध में कोई सफलता नहीं मिली। छानबीन के दौरान छोटू की प्रेमिका के बारे में पता चला। उसकी प्रेमिका को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गयी और उसकी निशानदेही पर छोटू को शहर के छहमुहान के निकट जिला स्कूल रोड से दबोचा लिया गया। मेदिनीनगर केंद्रीय जेल के अधीक्षक प्रवीण कुमार ने आज कहा कि तबियत खराब होने की शिकायत पर विचाराधीन कैदी छोटू सिंह को शुक्रवार को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था।

Loading...

Check Also

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में एक दिवसीय जलरंग कार्यशाला संपन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट विभाग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com