चन्दौली: उत्तर प्रदेश में चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने दो अफीम तस्करो को गिरफ्तार करके उनके पास से तीन किलो छह सौ ग्राम अफीम बरामद की है। राजकीय रेलवे पुलिस के सूत्रों ने कहा कि रेलवे जंक्शन पर रूटीन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध दिखाई पड़े। दोनो संदिग्ध युवक किसी ट्रेन के इंतजार में थे। जीआरपी के जवानों ने उससे पूछताछ की। दोनो कोई जवाब नहीं दे सके। उसके सामान की तलाशी लेने पर उनके पास से तीन किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत एक करोड़ 82 लाख रुपए बतायी जा रही है।
दोनों तस्कर अफीम को झारखंड से दिल्ली लेकर जा रहे थे । गिरफ्तार तस्कर सुबोध कुमार झारखंड के गिद्धौर का तथा उसका साथी पवन कुमार चतरा जिले के दांगी क्षेत्र का निवासी है। मामले की छानबीन की जा रही है। राजकीय रेलवे पुलिस के सूत्रों ने कहा कि रेलवे जंक्शन पर रूटीन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध दिखाई पड़े। दोनो संदिग्ध युवक किसी ट्रेन के इंतजार में थे। जीआरपी के जवानों ने उससे पूछताछ की। दोनो कोई जवाब नहीं दे सके। उसके सामान की तलाशी लेने पर उनके पास से तीन किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद अफीम की कीमत एक करोड़ 82 लाख रुपए बतायी जा रही है। दोनों तस्कर अफीम को झारखंड से दिल्ली लेकर जा रहे थे
Check Also
सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की पहल से उत्तर प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को नई गति
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गाज़ियाबाद : उत्तर प्रदेश सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी एवं …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat