ब्रेकिंग:

गिलानी के भड़काऊ बोल, ‘हम पाकिस्तानी, पाकिस्तान हमारा’

श्रीनगर: कश्मीर के वरिष्ठ अलगाववादी नेता और हुरियत कांफ्रैंस (जी) चेरयमैन सैयद अली शाह गिलानी का एक भडकाऊ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अलगाववादी संगठन हुर्रियत के नेता गिलानी कहते सुने जा रहे हैं कि ‘हम पाकिस्तानी हैं, पाकिस्तान हमारा है। हालांकि ट्विटर पर इस वीडियो को 23 मई को ही डाला गया था। इस वीडियो को ट्विटर पर मौजूद सैयद अली गिलानी नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। हालांकि ये वैरीफाइड अकाउंट नहीं है।ये वीडियो पिछले कुछ घंटों में तब चर्चा में आया जब कुछ लोगों ने इसे शेयर किया। देखते ही देखते ही ये वीडियो ट्विटर पर धड़ाधड़ शेयर होने लगा।

इस वीडियो के कंटेट काफी भडकाऊ और उत्तेजक हैं। वीडियो में गिलानी एक रैली को संबोधित करता हुआ नजर आ रहा है, वह चीखते हुए कहता है, ‘इस्लाम के ताल्लुक से, इस्लाम के मोहब्बत से, हम पाकिस्तानी हैं, पाकिस्तान हमारा है। हालांकि ये रैली कहां की है, जम्मू-कश्मीर के किस हिस्से की है, इसकी पहचान नहीं हो पा रही है। गिलानी द्वारा नारा लगाने के बाद भीड़ लगातार नारेबाजी करती है। नारेबाजी का ये सिलसिला काफी देर तक चलता है।

सैयद अली गिलानी के वीडियो पर यूजर्स कड़ी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा है कि जब गिलानी ने खुद मान लिया है कि वो पाकिस्तानी है, तो उन्हें पाकिस्तान भेज ही दिया जाना चाहिए। कुछ यूजर्स ने गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गिलानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस ट्विटर अकाउंट से एक और वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में गिलानी कहता है कि जम्मू कश्मीर में सेकुलरिज्म नहीं चलेगाए यहां पर राष्ट्रवाद नहीं चलेगा। गिलानी इस्लाम की दुहाई देते हुए कहता है कि यहां पर सिर्फ इस्लाम चलेगा। इस ट्विटर अकाउंट से आतंकवादी बुरहान वानी को फ्रीडम फाइटर्स बताने की कोशिश की गई है।

Check Also

पश्चिम बंगाल में रेलवे के प्रमुख पुल पुनर्निर्माण हेतु ₹ 432 करोड़ की मंजूरी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / हावड़ा। भारतीय रेल ने दक्षिण पूर्व रेलवे के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com