ब्रेकिंग:

ट्रक-बाइक में टक्कर, दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के सूरजपुर बाजार के समीप शनिवार की रात को ट्रक व बाइक में टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर बस्ती गांव निवासी 22 वर्षीय अंगद पुत्र सोमारू की ससुराल फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नियाऊज गांव में स्थित है। वह शनिवार की शाम को अपनी पत्नी सुमित्रा देवी को मायके पहुंचाने के लिए गया था। रात पत्नी को मायके छोड़कर वह बाइक पर सवार होकर घर वापस आ रहा था। रास्ते में संजरपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा था। उसी दौरान ट्रक से बाइक टकरा गयी।

इस दुर्घटना में बाइक सवार उक्त युवक घायल हो गया। घायलावस्था में उसे पुलिस एंबुलेस से जिला अस्पताल भेजवा दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर जब परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृत युवक पेशे से राजगीर का काम करता था। उसकी छह माह की एक पुत्री है। वह सात भाइयों में दूसरे नंबर पर था, उसकी एक बहन भी है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Loading...

Check Also

लखनऊ की ऐतिहासिक रेजीडेंसी बनेगी सांस्कृतिक पर्यटनका नया केंद्र : जयवीर सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com