ब्रेकिंग:

फर्जीवाड़ा कर फंसा मुंबई इंडियंस का गेंदबाज रसिख सलाम, BCCI ने लगाया 2 साल का बैन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के तेज गेंदबाज रासिख सलाम को उम्र संबंधी फर्जीवाड़ा करने के लिए 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. रासिख इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे. बोर्ड ने एक बयान जारी कर इंग्लैंड में 21 जुलाई से शुरू हो रहे अंडर-19 इंडिया के तौर पर रासिख के स्थान पर प्रभात मौर्या को टीम में जगह दी है. बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने 21 जुलाई से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे के लिए रासिख के स्थान पर प्रभात को टीम में चुना है. रासिख को बीसीसीआई ने उम्र संबंधी गलत दस्तावेज जमा करने के कारण दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है.’

इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य क्रिकेट संघ को बताया था कि रासिख ने अपनी उम्र के साथ फर्जीवाड़ा किया है. बोर्ड ने जम्मू एवं कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) को पत्र लिखकर कहा था कि रासिख ने जो उम्र क्रिकेट बोर्ड को बताई है, वो स्कूल के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती. जेकेसीए ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से कहा था कि इस पर कोई कार्रवाई करने से पहले बोर्ड इस मसले को देखे. रासिख को 9 जून को इंग्लैंड के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया अंडर-19 टीम में चुना गया था. इसमें भारत और इंग्लैंड के अलावा बांग्लादेश की अंडर-19 टीमें हिस्सा ले रही हैं. सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति ने 18 मई को बैठक में यह साफ कर दिया था कि कोई भी खिलाड़ी अगर अपनी उम्र के साथ फर्जीवाड़ा करते हुए पाया गया तो वह दो सीजनों तक के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है और उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दाखिल किया जा सकता है.

Check Also

जिज्ञासा कप – सीजन 1 – मैच – 2 : अशरफ़ी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एवेंजर्स इलेवन को हराया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : मंगलवार खेले गए जिज्ञासा कप सीजन-1 के दूसरे मुकाबले …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com