न्यूयॉर्क: अमेरिका में न्यूयॉर्क राज्य में विधायकों ने शुक्रवार को कम आय वाले परिवारों को आसमान छूते किराए से बचाने के उद्देश्य से एक बिल पास किया जिसे किफायती आवास की गंभीर कमी के बीच इस कदम को किरायेदारों की जीत के रूप में देखा जा रहा है। अचल संपत्ति के शक्तिशाली मालिकों और आवास अधिकार के अधिवक्ताओं के बीच एक साल तक चली लंबी लड़ाई का फल अब जा कर मिला है। नवंबर में हुये चुनाव के बाद संभव यह हो पाया है, जिसमें डेमोक्रेट्स को राज्य विधानसभा में पूर्ण बहुमत मिला था।
न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लासियो ने कहा, ‘‘किरायेदार अपने हितों की सुरक्षा के लिए दशकों तक अल्बानी का चक्कर लगाते रहे। हम उनके साथ खड़े रहे, उनके लिए जी-जान से लड़े और अब आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया। डेमोक्रेटिक गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर उसे कानून का रूप दे दिया है। इस विधेयक में उन नियमों को समाप्त कर दिया गया है, जिसके तहत भवन का मालिकान हक बदलने पर भवन मालिकों को किराए में वृद्धि करने की अनुमति मिल जाती है। इस कानून के तहत नए किरायेदारों को मरम्मत कार्य के लिए किराये वृद्धि के रूप में अधिक शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा।
Check Also
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat