ब्रेकिंग:

पत्नी संग शाहिद की रोमांटिक डिनर डेट, बिना मेकअप मीरा की ऐसी तस्वीरें आईं सामने

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के परफैक्ट कपल में से एक हैं। दोनों को अक्सर एंजॉय करते हुए स्पॉट किया जाता है। रविवार रात मीरा और शाहिद को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। डिनर डेट पर मीरा व्हाइट कलर शाॅर्ट ड्रेस में हाॅट अवतार में दिखीं। मीरा के इस आउटफिट पर की गई चिकन की कढ़ाई इस और भी खूबसूरत बन रही है। इस दौरान मीरा बिना मेकअप के नजर आईं। तस्वीरों में मीरा एक स्लिंग बैग कैरी किए नजर आईं।

वहीं शाहिद की बात करें तो वह भी पत्नी मीरा के साथ मैचिंग व्हाइट शर्ट और ब्लैक शॉर्ट में नजर आए। शाहिद का ये कूल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। स्टाइल और फिटनेस के मामले में मीरा हमेशा से शाहिद को फॉलो करती हैं। बता दें कि शाहिद और मीरा की शादी जुलाई 2015 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं मीशा और जैन कपूर। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर साउथ की सुपरहिट फिल्घ्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक कबीर सिंह में मूख्य भूमिका में दिखाई देंगे। शाहिद फिल्म में कॉलेज गोइंग स्टूडेंट का किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म में शाहिद के अपोजिट कियारा आडवाणी हैं। यह फिल्म 21 जून को रिलीज हो रही है।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com