पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र और राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी के (भाजपा) रिश्तों में खटास की लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगाते हुए आज कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में कहीं कोई दरार नहीं है। श्री कुमार ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उनकी ओर से भाजपा कोटे के मंत्रिमंडल के खाली पदों को भरने की भी पेशकश की गई थी लेकिन भाजपा ने तय किया है कि उनके कोटे का मंत्रिमंडल विस्तार आगे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजग पूरी तरह से एकजुट है और उसके रिश्तों में कहीं कोई दरार नहीं है।
श्री कुमार ने कहा कि विधानमंडल का सत्र आने वाला है और ऐसे में कम मंत्रियों के होने से मुश्किल होती इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार करने का निर्णय लिया गया।उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर राजग में कोई विवाद नहीं है। मुख्यमंत्री ने भाजपा कोटे के मंत्रिमंडल के खाली पदों को भरने की पेशकश की थी लेकिन पार्टी नेतृत्व ने फिलहाल इसे टाल दिया है। उनकी ओर से भाजपा कोटे के मंत्रिमंडल के खाली पदों को भरने की भी पेशकश की गई थी लेकिन भाजपा ने तय किया है कि उनके कोटे का मंत्रिमंडल विस्तार आगे किया जाएगा।
Check Also
केंद्रीय चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- एसआईआर से वोटर लिस्ट से बाहर हुए नाम, बताने का प्रावधान नहीं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat