ब्रेकिंग:

पाकिस्तान ने आतंकी संगठन जैश के 6 सदस्य किए गिरफ्तार

पेशावर: आतंकवाद को लेकर वैश्विक मंच पर बुरी तरह से घिरे पाकिस्तान ने प्रतिबंधित दहशतगर्द संगठन के लिए फंडिंग जुटाने के आरोप में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान ने यह कदम दुनिया भर से टेरर फाइनैंसिंग पर रोक लगाने के दबाव के चलते उठाया है। पाकिस्तान के पंजाब सूबे के आतंक रोधी विभाग ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए गुजरांवाला से जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकियों को गिरफ्तार किया। गुजरांवाला लाहौर से करीब 130 किलोमीटर की दूरी पर है। काउंटर टेरर डिपार्टमेंट ने जैश-ए-मोहम्मद के सेफ हाउस पर छापेमारी कर मुहम्मद अफजल, मुहम्मद आमिर, अल्लाह दित्ता, मुहम्मद इफ्तिखार, मुहम्मद अजमल और मुहम्मद बिलाल मक्की को अरेस्ट किया। यही नहीं इन आतंकियों के पास से कई लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं। आतंक रोधी विभाग ने एक बयान में कहा, श्संदिग्ध आतंकी जैश-ए-मोहम्मद की गतिविधियों को फाइनैंस करने के लिए फंड जुटा रहे थे। ऐंटी टेररिज्म कोर्ट में इन संदिग्धों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। फिलहाल इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। यही नहीं आतंक रोधी विभाग ने कहा कि किसी को भी देश में प्रतिबंधित संगठनों के लिए फंड जुटाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यही नहीं इन आतंकियों के पास से कई लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं। आतंक रोधी विभाग ने एक बयान में कहा, श्संदिग्ध आतंकी जैश-ए-मोहम्मद की गतिविधियों को फाइनैंस करने के लिए फंड जुटा रहे थे। ऐंटी टेररिज्म कोर्ट में इन संदिग्धों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

Check Also

कनाडा से भी अधिक प्रभावशाली है उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यप्रणाली : सीएचसीसी प्रतिनिधिमंडल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : कैनेडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स (सीएचसीसी) के 25 सदस्यीय …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com