बॉलीवुड स्टार अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वहीं उनके बच्चें भी उनसे कम नहीं हैं। स्टार किड्स भी किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते है। ऐसे ही हाल ही में अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा को सैलून के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान न्यासा बेहद ही हॉट अंदाज में नजर आई। इस समय उनके साथ उनके कुछ दोस्त भी थे और वह उनके साथ मस्ती करती नजर आ रही है। लुक की बात करें तो न्यासा ने व्हाइट कलर का ऑफ शॉल्डर टॉप के साथ ब्राउन कार्गो पैंट और वाइट स्नींकर्स पहने थे। इस लुक में न्यासा काफी ग्लैमरस लग रही थी।
बता दें कि हाल ही में न्यासा के दादा वीरू देवगन का निधन हुआ है। दादा वीरू देवगन के निधन के सिर्फ एक दिन बाद इस तरह न्यासा देवगन का दिखाना बहुत अजीब था। सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्वीरों को लेकर यूजर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। देवगन परिवार में स्वर्गवासी वीरू देवगन के निधन के बाद शोकाकुल का माहौल है। वीरू देवगन के अंतिम संस्कार के दौरान अजय देवगन ने जहां नम आंखों से उनको आखिरी प्रणाम किया था तो वहीँ काजल भी फुट- फुटकर रोते हुई दिखाई दी थी।
Check Also
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat