ब्रेकिंग:

सड़क किनारे पड़ा मिला ट्रैक्टर चालक का शव, हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद। बीती देर रात सड़क किनारे पड़ें मिले ट्रैक्टर चालक को गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र निब्बी नगला निवासी 23 वर्षीय मनोज पुत्र प्रेम सिंह ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। बीती रात वह फर्रुखाबाद से शाहाबाद हरदोई सीमेंट लेकर गया था और वापस लौटा। जिसके बाद वह घर नही पंहुचा। देर रात पुलिस को सूचना मिली की एक युवक का शव कायमगंज बाईपास पर जसमई के निकट एक युवक का शव पड़ा है। जिसके बाद थाना पुलिस साथ ही डायल 100 मौके पर आ गयी। मनोज का शव सड़क किनारे पड़ा था। वही उसका ट्रैक्टर मौके पर ही खड़ा था। जिसके बाद पुलिस ने मनोज के चाचा अहिबरन सिंह को दी। सूचना के बाद उसको लोहिया अस्पताल लाया गया जंहा उसे डॉ0 प्रशांत सेंगर से मृत घोषित कर दिया। मृतक की माँ रामबेटी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर अभी नही मिली है। तहरीर मिलने पर जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी। । थाना मऊदरवाजा क्षेत्र निब्बी नगला निवासी 23 वर्षीय मनोज पुत्र प्रेम सिंह ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। बीती रात वह फर्रुखाबाद से शाहाबाद हरदोई सीमेंट लेकर गया था और वापस लौटा। जिसके बाद वह घर नही पंहुचा।

Check Also

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com