बॉलीवुड में गुजरे जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री मुमताज के परिवार ने उनके निधन की खबरों को खारिज किया है और कहा है कि वह पूरी तरह से सेहतमंद हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें थी कि मुमताज का निधन हो गया है. उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘ वह जीवित हैं और तंदरुस्त हैं. वह जानना चाहती हैं कि सब क्यों झूठी खबरें फैला रहे हैं. मुमताज 70 साल की हैं और लंदन में अपने परिवार के साथ रहती हैं. पिछले साल अप्रैल में भी उनके निधन की अफवाह उड़ी थी जिसे मुमताज की छोटी बेटी तान्या ने सोशल मीडिया पर खारिज किया था.
1970 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार मुमताज ने ‘मेला, ‘अपराध ‘नागिन, ‘ब्रह्मचारी, ‘राम और श्याम, ‘दो रास्ते और ‘खिलौना जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया है. यहां चर्चा कर दें कि सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से 60-70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबरें लगातार वायरल हो चलीं थीं. मुमताज के निधन की अफवाह पर कुछ लोगों ने दुख भी जाहिर करना शुरू कर दिया था लेकिन उनके परिवार ने सामने आकर ऐसी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. पिछले साल अप्रैल में भी उनके निधन की अफवाह उड़ी थी जिसे मुमताज की छोटी बेटी तान्या ने सोशल मीडिया पर खारिज किया था. 1970 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार मुमताज ने ‘मेला, ‘अपराध ‘नागिन, ‘ब्रह्मचारी, ‘राम और श्याम, ‘दो रास्ते और ‘खिलौना जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया है.
Check Also
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat