ब्रेकिंग:

थाईलैंड किंग ने राज्याभिषेक से पहले बॉडीगार्ड से कर ली चौथी शादी

बैंकाक: थाईलैंड के राजा माहा वाजिरालोंगकोर्न ने अपने औपचारिक राज्याभिषेक से महज कुछ दिन पहले ही बुधवार को अपने निजी सुरक्षा बल की डिप्टी हेड से विवाह कर लिया है। अचानक हुई इस शादी से देश के लोग आश्चर्य में हैं। वाजिरालोंगकोर्न ने अपनी पत्नी को रानी सुथिदा की उपाधि दी है। थाईलैंड के लोग शाम तक थाईलैंड के सभी टेलिवीजन चैनलों पर शादी की वीडियो और तस्वीरें दिखाई जा रही थीं। 66 साल के वाजिरालोंगकोर्न को किंग रामा के नाम से जाना जाता है।

वह अपने पिता राजा भूमिबोल अदुलयादेज की अक्तूबर, 2016 में हुई मौत के बाद संवैधानिक सम्राट बनाए गए थे। उनके पिता ने 70 साल तक सिंहासन संभाला था। वाजिरालोंगकोर्न को शनिवार को विस्तृत बौद्ध और ब्राह्मण समारोह में आधिकारिक रूप से ताज पहनाया जाएगा। साल 2014 में वाजिरालोंगकोर्न ने सुथिदा तिदजई को बॉडीगार्ड यूनिट की डिप्टी कमांडर के तौर पर नियुक्त किया था। सुथिदा थाई एयरवे में फ्लाइट अटेंडेंट रह चुकी हैं। शाही लोगों और विदेशी मीडिया ने कई बार वाजिरालोंगकोर्न का नाम सुथिदा के साथ जोड़ा था।

लेकिन राजमहल की ओर से कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा गया। दिसंबर, 2016 में वाजिरालोंगकोर्न ने सुथिदा को रॉयल थाई आर्मी की फुल जनरल बना दिया। इसके बाद सुथिदा को 2017 में किंग के निजी सुरक्षा बल की डिप्टी कमांडर बनाया गया। वाजिरालोंगकोर्न ने सुथिदा को थानपुयिंग भी बनाया, जो एक शाही शीर्षक है, जिसका अर्थ लेडी होता है। वाजिरालोंगकोर्न ने पहले भी कई बार शादी की है और उनका तीन बार तलाक हो चुका है। उनके सात बच्चे भी हैं।

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com