कोपेनहेनग: स्केंडिनेवियन एयरलाइन (एसएएस) के 1,409 पायलट्स की हड़ताल आज 7वें दिन भी जारी रही जिस कारण स्वीडन, नॉर्वे और डेनमार्क के 3 लाख 80 हजार यात्री प्रभावित हुए हैं। एयरलाइन पिछले शुक्रवार से अब तक 4000 उड़ानें रद्द कर चुकी है। हालांकि, मैनेजमेंट और पायलट्स के बीच बुधवार को वार्ता शुरू हो गई लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। एयरलाइन लगातार उड़ानें रद्द कर रही है। गुरुवार की 709 फ्लाइट कैंसिल करने की घोषणा बुधवार रात तक कर दी गई। इससे 54,590 यात्री प्रभावित होंगे। एसएएस के पायलट्स ने पिछले शुक्रवार को स्वीडन, डेनमार्क और नॉर्वे में हड़ताल शुरू कर दी थी। वो वेतन-सुविधाएं बढ़ाने और ड्यूटी शेड्यूल में सुधार की मांग कर रहे हैं।
पायलट्स और एयरलाइन के मैनेजमेंट की मध्यस्थता कर रहे मैट्स विलहेम रुलैंड ने बुधवार को बताया कि दोनों पक्षों में काफी गतिरोध बना हुआ है। हालांकि, दोनों ने वार्ता जारी रखने के संकेत दिए हैं। पायलट्स एसोसिएशन का कहना है कि पिछले महीनों में कई बार मैनेजमेंट से वार्ता हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। उनका कहना है कि वेतन की बजाय लंबा ड्यूटी शेड्यूल उनकी प्रमुख चिंता है। कभी-कभी उन्हें लगातार कई हफ्तों तक काम करना पड़ता है।एयरलाइन पिछले शुक्रवार से अब तक 4000 उड़ानें रद्द कर चुकी है। हालांकि, मैनेजमेंट और पायलट्स के बीच बुधवार को वार्ता शुरू हो गई लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। एयरलाइन लगातार उड़ानें रद्द कर रही है। गुरुवार की 709 फ्लाइट कैंसिल करने की घोषणा बुधवार रात तक कर दी गई।
Check Also
कनाडा से भी अधिक प्रभावशाली है उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यप्रणाली : सीएचसीसी प्रतिनिधिमंडल
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : कैनेडियन हिंदू चैंबर ऑफ कॉमर्स (सीएचसीसी) के 25 सदस्यीय …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat