नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि जनता ने बीजेपी का नया अर्थ भागती जनता पार्टी निकाला है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, आपने भी कुछ नया सुना क्या? सुना है जनता ने बीजेपी का नया अर्थ निकाला है भागती जनता पार्टी। उन्होंने कहा, … क्योंकि प्रधान जी प्रेस वार्ता से भागते हैं, उनके नेता पत्रकारों के सवालों से भागते हैं और उनके कार्यकर्ता 15 लाख रूपये तथा रोजगार मांगती जनता को देखकर भागते हैं।
अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में नोटबंदी के दौरान पैदा हुए बच्चे खजांची की फोटो टैग करते हुए लिखा कि प्रधान जी, इस बच्चे को पहचाना क्या? यह वही खजांची है, जो नोटबंदी की लाइन में पैदा हुआ था। अब यह बच्चा भी जिद कर रहा है कि हम भी बीजेपी के खिलाफ वोट डालेंगे तो हमने कहा कि बेटा, अभी तुम बहुत छोटे हो और वैसे भी, जो तुम्हारे साथ बुरा करे, उसके साथ बुरा करना अच्छी बात नहीं है। अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में नोटबंदी के दौरान पैदा हुए बच्चे खजांची की फोटो टैग करते हुए लिखा कि प्रधान जी, इस बच्चे को पहचाना क्या? यह वही खजांची है, जो नोटबंदी की लाइन में पैदा हुआ था। अब यह बच्चा भी जिद कर रहा है कि हम भी बीजेपी के खिलाफ वोट डालेंगे तो हमने कहा कि बेटा, अभी तुम बहुत छोटे हो और वैसे भी, जो तुम्हारे साथ बुरा करे, उसके साथ बुरा करना अच्छी बात नहीं है।
Check Also
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat