बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा अपने अजीबो-गरीब स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहते है। रणवीर बिना किसी शर्म के कुछ भी पहन लेते है। ऐसे ही बीती शाम रणवीर को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया। इस समय उनका लुक देख हर कोई हैरान रह गया।दरअसल, इस दौरान रणवीर ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ व्हाइट शॉर्ट पहने थे। साथ में व्हाइट हेयर बैंड और व्हाइट गॉग्लस लगाई हुई थी। इस लुक में रणवीर काफी अजीब लग रहे थे। हमेशा की तरह रणवीर ने यहां मीडिया को हंसते हुए पोज दिए। काम की बात करें रणवीर जल्द ही फिल्म 83 में नजर आएंगे।
इसके लिए वह जमकर मेहनत कर रहे है। इस फिल्म की शूटिंग 15 मई से शुरू होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म 1983 में भारत द्वारा जीते गए पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप की दास्तां सुनाई गई है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा भी अन्य कई सितारे नजर आएंगे। इस समय उनका लुक देख हर कोई हैरान रह गया।दरअसल, इस दौरान रणवीर ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट के साथ व्हाइट शॉर्ट पहने थे। साथ में व्हाइट हेयर बैंड और व्हाइट गॉग्लस लगाई हुई थी। इस लुक में रणवीर काफी अजीब लग रहे थे।
Check Also
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat