ब्रेकिंग:

आलिया-वरुण की फिल्म कलंक की कमाई में गिरावट, तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

फिल्ममेकर करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म कलंक हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को साल 2019 की साल की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। ट्विटर पर इस फिल्म को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं। 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म के कई रिव्यूज सामने आ रहे हैं। इसमें बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होंने जमकर फिल्म की तारीफ की है। वहीं कुछ लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई। फिल्म की कमाई की बात करें तो यह फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को छूने के लिए तैयार है। फिल्म ने पहले दो दिन 33.05 करोड़ की कमाई की। ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म की कमाई ठीक-ठाक रही। फिल्म ने पहले दिन  21.6 करोड़ का बिजनेस किया था। गुरुवार को यानी दूसरे दिन फिल्म का आंकड़ा काफी गिरा था। फिल्म ने 11.45 करोड़ रुपये कमाए। वहीं तीसरे दिन की बात करें तो  गुडफ्राइडे की छुट्टी की वजह से फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होने की उम्मीदें थीं लेकिन फिल्म ने 11.60 करोड़ की कमाई की। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक कुल 44.65 करोड़ की कमाई की। बता दें कि जब से करण जौहर की फिल्म कलंक की अनाउंसमेंट हुई है तब से फैंस फिल्म को देखने के लिए बेताब थे. लेकिन फिल्म को क्रिटिक्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म को लेकर कई मीम्स भी बने। एक यूजर ने फिल्म को लेकर एक मीम्म बनाते हुए लिखा- तबाह हो गए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- जब लोग कलंक देखने जाते हैं तब बाकी सब फर्स्ट क्लास है लेकिन जब लो फिल्म देख चुके होते हैंउसके बाद सब थर्ड क्लास है। फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है। फिल्म में वरुण, आलिया के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य भूमिका में हैं।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com