फिल्ममेकर करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म कलंक हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को साल 2019 की साल की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। ट्विटर पर इस फिल्म को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं। 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म के कई रिव्यूज सामने आ रहे हैं। इसमें बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होंने जमकर फिल्म की तारीफ की है। वहीं कुछ लोग ट्विटर पर फिल्म को लेकर तरह-तरह के ट्रोल और मीम्स शेयर कर रहे हैं। फिल्म के टाइटल से लेकर उसके गानों और डॉयलाग तक ट्विटर पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं पोस्ट कर रहे हैं।
एक यूजर ने फिल्म को लेकर एक मीम्म बनाते हुए लिखा-तबाह हो गए।वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- जब लोग कलंक देखने जाते हैं तब बाकी सब फर्स्ट क्लास है लेकिन जब लो फिल्म देख चुके होते हैंउसके बाद सब थर्ड क्लास है। वहीं कुछ लोगों ने फिल्म को अच्छा बताया है। एक ट्विटर यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा- फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर मुझे बहुत रोना आ रहा है। मुझे पूरी फिल्म में सभी की परफॉरमेंस पसंद आई। बहुत अच्छा कैमरावर्क और म्यूजिक। फिल्म के डॉयलाग ने भी अपनी छाप छोड़ी। बता दें कि फिल्म ने पहले दिन 21.60 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई 11.45 करोड़ है। फिल्म ने अब तक 33.06 करोड़ की कमाई कर ली है।
Check Also
विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat