ब्रेकिंग:

केसीएनए: डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीसरी शिखर वार्ता तैयार हैं किम जोंग उन

वाशिंगटन: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को बातचीत का समर्थन करते हुए दोनों देशों के बीच तीसरी शिखर वार्ता की संभावना जताई.सरकारी मीडिया की खबर के अनुसार किम ने कहा कि एक और बैठक को लेकर अमेरिका के एक साहसिक निर्णय के लिए वह इस साल के अंत तक प्रतीक्षा करेंगे. दोनों नेताओं के बीच हाल ही में वियतनाम में हुई शिखर वार्ता बेनतीजा रही थी. प्योंगयांग की आधिकारिक केसीएनए ने शनिवार को बताया कि किम ने यह बात उत्तर कोरिया की संसद में एक सत्र के दौरान कही.

ट्रंप ने दोनों नेताओं के बीच “उत्कृष्ट संबंधों” का उल्लेख करते हुए किम के सुझाव का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि मैं उत्तर कोरिया के किम जोंग उन से सहमत हूं कि हमारे निजी रिश्ते अभी भी बहुत अच्छे हैं, शायद ये और भी बेहतर होंगे और एक तीसरी अच्छी शिखर वार्ता होगी जिसमें हम पूरी तरह से समझ पाएंगे कि दोनों का रूख क्या है. अमेरिका ने फरवरी में शिखर वार्ता के विफल रहने के पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि उत्तर कोरिया प्रतिबंधों से बड़ी राहत की मांग कर रहा था। हालांकि, प्योंगयांग ने कहा था कि वह केवल कुछ राहत की मांग कर रहा था.

Check Also

अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com