लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कल 08 अप्रैल को बिजनौर, मुजफ्फरनगर, कैराना व बागपत लोकसभाओं में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेगें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रातः 11ः30 बजे नजीबाबाद रोड़, एक्सिस बैंक के सामने, किरन उत्सव मण्डप के पास, बिजनौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेेगें। मुख्यमंत्री दोपहर 12ः30 बजे में ममता पेट्रोल पंप के पास का मैदान, रतनपुरी खतौली, बुढानारोड़, मुजफ्फरनगर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगें। योगी जी दोपहर 02 बजे कैराना लोकसभा के किसान इण्टर कालेज, शामली में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगें। योगी जी अपरान्ह 3ः30 बजे जनता वैदिक डिग्री कालेज, बडौत, बागपत में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय कल 8 अप्रैल को वाराणसी, मीरजापुर व इलाहाबाद लोकसभाओं में जनसभाओं को सम्बोधित करेगें। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय सुबह 11ः30 बजे नागरी नाटक मंडली, कबीर चौरा, वाराणसी में विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन को सम्बोधित करेगें। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय दोपहर 01ः40 बजे मां विध्यवासिनी मंदिर, विन्ध्याचल मीरजापुर दर्शन एवं पूजन करेगें। डा0 पाण्डेय दोपहर 2 बजे फन सिटी, महंत शिवाला, मीरजापुर में विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। डाॅ. पाण्डेय दोपहर 03ः30 बजे कोराॅव, प्रयागराज में विजय लक्ष्य किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेगे।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat