मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सुरेश रैना का एक हाथ से अविश्वसनीय कैच पकड़ा। इसे आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कैच में से एक माना जा रहा है। चेन्नई की पारी के पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर यह घटना हुई जब जेसन बेहरेनडॉर्फ बाएं हाथ के बल्लेबाज को गेंदबाजी कर रहे थे। जेसन बेहरेनडॉर्फ ने उसे शॉर्ट और वाइड गेंद फेंकी और बाएं हाथ के बल्लेबाज को शॉट खेलने के लिए मजबूर किया। रैना ने स्वीपर कवर के ऊपर से शॉट मारा जहां पोलार्ड को कुछ देर पहले ही तैनात किया गया था। ऐसा लग रहा था कि गेंद बाउंड्री के ऊपर से जा रही थी लेकिन पोलार्ड ने हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से अविश्वसनीय कैच लपक लिया। रैना ने पहले ही इस ओवर में दो चौके लगाए थे और अच्छी लय में नजर आ रहे थे। आखिर में सुरेश रैना 15 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए।
ऐसा रहा मैच का हाल
इससे पहले कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या ने अंतिम दो ओवरों में 45 रन बनाकर मुंबई इंडियंस के स्कोर को 170 रनों तक पहुंचाया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन ही बना सकी और उसे 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों में 59 रन बनाए। जबकि पोलार्ड ने 7 गेंदों में 17 और हार्दिक पांड्या ने 8 गेंदों में 25 रन बनाए। चेन्नई की ओर से केदार जाधव ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए।
Check Also
महिला में केरल व पुरुष में रेलवे में बॉलीबॉल चैंपियन का खिताब, दोनों उपमुख्यमंत्री मौर्य एवं पाठक रहे उपस्थित
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / वाराणसी : सिगरा स्टेडियम के इंडोर कोर्ट पर रविवार …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat