ब्रेकिंग:

जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो की हालत गंभीर

सुल्तानपुर। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से 6 तो दूसरे पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर बल्दीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बल्दीराय थाना क्षेत्र के गौरा बारामऊ गांव के लाला का पुरवा में आज सुबह कृष्ण कुमार व रामयज्ञ में मकान बनवाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। कृष्ण कुमार अपने मकान का निर्माण करवा रहा था और दूसरे पक्ष के राम यज्ञ ने अपनी खंडहर पड़ी जमीन पर नींव डालनी चाही तो दूसरे पक्ष के कृष्ण कुमार ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ रामयज्ञ के परिजनों पर हमला बोल दिया।

जिसमें दूसरे पक्ष के राम यज्ञ पुत्र दयाराम ,पंचम पुत्र राम यज्ञ, दीनानाथ पुत्र राम यज्ञ अंकित पुत्र आसाराम मालती देवी पत्नी आसाराम साहबदेई पत्नी राम यज्ञ गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल युवक को सीएचसी ले गए। दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। मारपीट में घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस का सहारा लिया गया। पर इंतजार करने के बाद एम्बुलेंस नहीं पहुंची। थानाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की पहल से उत्तर प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को नई गति

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गाज़ियाबाद : उत्तर प्रदेश सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी एवं …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com